भूपेंद्र हुड्डा का सोनीपत में बड़ा बयान, बोले-कांग्रेस-बीजेपी में मुकाबला, वोट काटुओं से बचके रहना, बीजेपी ने चली हैं चालें

भूपेंद्र हुड्डा का सोनीपत में बड़ा बयान, बोले-कांग्रेस-बीजेपी में मुकाबला, वोट काटुओं से बचके रहना, बीजेपी ने चली हैं चालें

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत के गन्नौर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप शर्मा के लिए जनता से वोट मांगे। इस मौके पर उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में है। इसलिए वोट काटू प्रत्याशियों से बच के रहना।

बीजेपी ने वोट काटने के लिए चालें चली हैं। ऐसे में आपको डमी कैंडीडेंट से बच कर रहना है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ये सब बीजेपी के खेल हैं। बीजेपी देखती है कि कौन कहां से वोट काट सकता है। आपको बता दें कि गन्नौर से बीजेपी के बागी देंवेंद्र कादियान कांग्रेस और बीजेपी दोनों को चुनौती दे रहे हैं। और इसीलिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आपको वोट काटुओं से बचना है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वो पूरा हरियाणा घूमकर यहां आए हैं और बताना चाहते हैं कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। कांग्रेस सरकार आ रही है और बीजेपी जा रही है। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी के लोगों ने मन बना लिया है कि अब की बार कांग्रेस सरकार लानी है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर आपको सरकार में सांझ डालनी है तो यहां से कुलदीप शर्मा को जिता के भेजो। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी सरकार पर नौकरी, बेरोजगारी, खेल-खिलाड़ियों की मुद्दे पर निशाना साधा।